News

News

                                                                                                                           दीक्षिता मोदी ने रचा इतिहास
आदर्श बाल निकेतन विद्यालय में आयोजित 26वीं आदर्श वाद-विवाद प्रतियोगिता में एस एस मोदी विद्या विहार की आठवीं कक्षा की दो छात्राओं दीक्षिता मोदी व प्राशी अग्रवाल ने भाग लिया। 27 सितंबर को आयोजित इस प्रतियोगिता में झुंझुनूं जिले की ग्यारह टीमों के 22 बच्चों ने भाग लिया। वाद विवाद का विषय ‘कश्मीर में अलगाववाद कुछ राष्ट्र विरोधी तत्वों की ही देन है’ बहुत ही संवेदनशील मुद्दा था। इन दिनों पूरे देश में पाकिस्तान के प्रति जो आक्रोश व्याप्त है उसी गुस्से को बच्चों ने अपने विचारों के माध्यम से व्यक्त किया। हमारे विद्यालय के प्रतिभागी दीक्षिता मोदी व प्राशी अग्रवाल ने इस ज्वलंत मुद्दे पर अपने विचार गर्मजोशी से व्यक्त किए और विजेताओं की टीम में अपना नाम दर्ज करवाया।
सभी प्रतिभागियों में काँटे की टक्कर थी। इस समारोह के मुख्य अतिथि श्री रामचंद्र जी ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में इतना अच्छा बोलने वाली इन वक्ताओं में मुझे भविष्य की राजनेता के लक्षण दिखाई दे रहे हैं।
निर्णायक मंडल की भूमिका में व्याख्याता श्री सुरेन्द्र शर्मा, डाॅ. श्री पंकज पारिक व श्रीमती सुनीता कटेवा ने अपने विचार रखते हुए बच्चों को बताया कि इस समस्या का हल आसान नहीं है।
सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखते हुए हमें सुरक्षा के कड़े उपाय करने होंगे। पड़ोसी मुल्क को बेनकाब करना होगा और इसके लिए जनता का जागरूक होना जरूरी है। प्रतियोगिता के परिणाम में प्रथम व तृतीय स्थान पर मेजबान टीम स्वयं रही। द्वितीय स्थान जी.बी. मोदी व विद्यालय की छात्रा दीक्षिता मोदी ने सांत्वना पुरस्कार के रूप में 500 रूपये नकद प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया। प्राशी अग्रवाल ने 200 रूपये नकद प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न हासिल किया। प्राचार्य श्री अरविंद त्रिपाठी ने बच्चों को उनकी जीत पर बधाई देते हुए प्रार्थना सभा में सम्मानित किया।
मुम्बई प्रवासी ट्रस्टी श्री शशिकान्त जी मोदी एवं विद्यालय समन्वयक सी.ए. श्री मनीष जी अग्रवाल ने सफलता पर बधाइयां प्रेषित की।