Annual Prize Distribution Ceremony-2017

Annual Prize Distribution Ceremony-2017

                                                          दो दिवसीय पारितोषिक वितरण का भव्य समापन
                                                    अभिभावक बच्चों पर अपनी इच्छाएँ न थोपें -उमेश जालान
 
एस. एस. मोदी विद्या विहार में दो दिवसीय पारितोषिक वितरण समारोह का भव्य समापन हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि सीटीओ उमेश जालान व अध्यक्षता ट्रस्टी शशिकांत मोदी ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ ट्रस्टी शशिकांत मोदी, सीटीओ उमेश जालान, सीए मनीष अग्रवाल व प्राचार्य अरविंद त्रिपाठी ने ‘माँ सरस्वती व बुद्धिप्रदाता भगवान गणेश’ के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया। 
प्राचार्य महोदय ने पुष्प गुच्छ भेंट करके मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि व अभिभावकों का स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यालय में प्रतिभाशाली 500 छात्र-छात्राओं को पारितोषिक के रूप में प्रमाण-पत्र व प्रतीक चिह्न भेंट किए गए। 
संस्था समन्वयक सीए मनीष अग्रवाल ने अपने स्वागत भाषण में उन्नति के शिखर पर बढ़ रहे देश व जीएसटी बिल की जानकारी बच्चों को दी। उन्होंने बच्चों को शुभकामनाएँ देते हुए अच्छे परीक्षा परिणाम के लिए कठिन मेहनत करने की बात कही। प्राचार्य अरविंद त्रिपाठी ने वार्षिक परीक्षा परिणाम का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और बाहर से पधारे सभी गणमान्य व्यक्तियों व अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।
सीटीओ उमेश जालान ने अपने उद्बोधन में अभिभावकों, शिक्षकों व विद्यार्थियों को अलग-अलग बातें कही। उन्होंने अभिभावकों को कहा कि वे अपनी मन की इच्छाएँ बच्चों पर न थोपें। वे उनकी क्षमता को पहचानें ओर उसी क्षेत्र में उनको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि आगे बढ़ने का कोई सूक्ष्म मार्ग नहीं ढूँढे। अपने लक्ष्य को महाभारत के अर्जुन की तरह निर्धारित करें और उसे पाने के लिए कठिन परिश्रम करें। विद्यार्थियों को महापुरूषों के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए। शिक्षक भी बच्चों को अलग-अलग क्षेत्र में बढ़ने का अवसर प्रदान करें। बच्चों ने इस अवसर पर रंगारंग का मन मोह लिया। छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत देश भक्ति से भाव विभोर कर दिया। 
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य महोदय ने सभी का आभार व्यक्त किया। मुख्य ट्रस्टी शशिकांत मोदी, विद्यालय समन्वयक सीए मनीष अग्रवाल ने विभिन्न क्षेत्रों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दी। 
कार्यक्रम का संचालन डिम्पल ढ़ाका व खुशी आनंदपुरिया ने सफलतापूर्वक किया।