Blessing Ceremony 2016-17

Blessing Ceremony

                                                                             आशीर्वाद समारोह में वैशाली बंका व तन्मय तुलस्यान बने मिस एण्ड मिस्टर एस. एस. मोदी 
 
एस. एस. मोदी विद्या विहार में कक्षा दसवीं व बारहवीं के छात्र-छात्राओं के लिए आशीर्वाद समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीए मनीष अग्रवाल व प्राचार्य अरविंद त्रिपाठी के कर कमलों से माँ सरस्वती व प्रथम पूज्य विनायक के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके हुआ। जूनियर छात्र-छात्राओं ने अपने सीनियर्स का तिलकार्चन व श्रीफल भेंट करके सम्मान किया। प्राचार्य महोदय ने बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामना व आशिर्वाद देते हुए कहा कि जीवन में सब कुछ मनचाहा हो यह संभव नहीं है। अपने मन पर बुरे विचारों को हावी न होने दो और अच्छे संस्कारों को न भूलें। अपने माता-पिता और बड़ों का सम्मान करें। आप जिस भी क्षेत्र में जाएं अपने लक्ष्य को कठिन मेहनत से हासिल करें। शिक्षा पर ही हमारा भविष्य टिका होता है अतः आप खूब मन लगाकर पढ़ाई करे। इस विद्यालय से सभी अच्छी यादें लेकर जाएं और बुरी बातों को भूल जाएं। आगामी बोर्ड परीक्षा में खूब मेहनत से सफलता हासिल करो यही हमारी मनोकामना है।
इस अवसर पर बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया। कक्षा ग्यारहवीं के छात्र-छात्राओं ने अपने सीनियर्स को व्यक्तित्व के अनुरूप विभिन्न टाइटलों से नवाजा। इस दिन को यादगार बनाने के लिए कई रोचक खेलों का आयोजन भी हुआ जिसमें प्रत्येक ग्रुप ने बढ़चढ़कर भाग लिया और जीत हासिल की। खेलों में लड़कियों के सैंडल पहनकर लड़कों का चलना बहुत रोमांचक रहा। अभिषेक व कनिष्का ने शानदार गीत ‘तुम्हे पता तो होगा..’, ‘अच्छा चलता हूँ यारों’ प्रस्तुत किया। 
मंच का सफल संचालन रितिका, पलक, प्रिया शर्मा ने किया। कक्षा बारहवीं के छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिवार की ओर से स्मृति चिह्न भेंट किये गये।
विद्यालय स्टाफ ने भी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं व आशीर्वाद दिया।
मुम्बई प्रवासी ट्रस्टी शशिकांत मोदी ने भी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।